अयोध्या में चंदा चोरी के विरोध में कांग्रेसियों ने प्रार्थना सभा आयोजित की, गाएं चंदा चोरी पर बनाए विशेष भजन

मध्य प्रदेश

इन्दौर | फूटी कोठी स्थित राम मंदिर में मध्य प्रदेश कांग्रेस मंदिर पुजारी प्रकोष्ठ एवं इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में हुई चंदा चोरी के विरोध में प्रार्थना सभा आयोजित की गई। जिसमें भजन गायकों ने चंदा चोरी पर बनाए गए विशेष भजन गाए। इस अवसर पर भाजपा और चंदा चोरों को सद्बुद्धि देने के लिए भगवान श्री राम से प्रार्थना की गई। सभा में पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे, कोषाध्यक्ष शैलेश गर्ग, पुजारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शिवनारायण शर्मा, ओंकार वैष्णव सुधीर भारती, मिन्ना भाटिया, शैलू सेन, देवेंद्र सिंह यादव, मनीष मंडा सहित कई कांग्रेसजन मौजूद रहे।