रेलयात्री ने ट्रेन की टिकटों पर दी भारी छूट

FEATURED ताज़ा खबर मध्य प्रदेश

ट्रैवेल मार्केटप्‍लेस रेलयात्री ने त्‍योहारों के इस मौसम में यात्रियों के लिये भारी छूट की पेशकश की है। लंबी दूरी के ट्रैवेल स्‍पेस में एक सुदृढ़ उपस्थिति के साथ इस बाजारस्‍थल या मार्केटप्‍लेस द्वारा ट्रेन यात्रा में इंटेलीजेंट ट्रैवेल सॉल्‍यूशन्‍स की पेशकश की जा रही है। रेलयात्री इस ”महा-बचत फेस्टिव डिस्‍काउंट” के अंतर्गत ट्रेन की टिकटों पर 375 रूपये का डिस्‍काउंट दे रहा है। हालांकि, फेस्टिव सीजन के दौरान छूट देना सामान्‍य है, लेकिन ऐसा पहली बार हो रहा जब भारत में ट्रेन की टिकटों पर इतनी बड़ी छूट दी जा रही है।

 मनीष राठी, सीईओ और सह-संस्‍थापक, रेलयात्री ने कहा, ”भारत में त्‍योहारों के समय काफी भीड़-भाड़ रहती है। हमने पिछले एक महीने में बुकिंग्‍स में दोगुनी वृद्धि देखी है, क्‍योंकि त्‍योहारों के दौरान लगभग हर कोई अगले कुछ दिनों में अपने घर या किसी रिश्‍तेदार के यहां जाने की योजना बना रहा है। अपने सभी यूजर्स को आभार व्‍यक्‍त करने के लिये रेलयात्री द्वारा इस बड़े ऑफर की पेशकश की जा रही है। ट्रेन की टिकटों पर 375 रूपये की भारी छूट इससे पहले कभी भी किसी के भी द्वारा यात्रियों को नहीं दी गई है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *