मंगेशकर अवार्ड्स की घोषणा

 नाना पाटेकर, माला सिन्हा, प्रेम चोपड़ा, प्यारेलाल, संजय राउत को मिलेगा सम्मान

स्वर्गीय मास्टर दीनानाथ मंगेशकर की याद में लगातार कई वर्षों से कला,संगीत और सामाजिक सेवाओं के क्षेत्र में महारत हासिल कर चुके दिग्गजों को सम्मानित किया जाता हैं। 

24 नवम्बर 2021 को होनेवाले इस अवार्ड समारोह में मुख्य अतिथि होंगे महाराष्ट्र के मुख्य मंत्री उद्धव ठाकरे जिनके हाथों से विजेताओं को पुरष्कार दिया जाएगा। संगीतकार प्यारेलाल शर्मा जी को भारतीय संगीत और सिने उद्योग के लिए उनकी समर्पित सेवा के लिए दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार (जीवन गौरव पुरस्कार) प्रदान किया जाएगा। वही गोल्डन एरा की एक्ट्रेस माला सिन्हा को भी सिनेमा के क्षेत्र में उनकी निष्ठा सेवा के लिए सम्मानित किया जाएगा। दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर को रंगमंच और जीवन भर की सेवा के लिए एक योग्य मास्टर दीनानाथ विशेष पुरस्कार भी दिया जाएगा। गायिका उषा मंगेशकर को संगीत की दुनिया में उनके अहम योगदान के लिए दीनानाथ पुरस्कार से नवाजा जाएगा। तो वही सिंगर और कंपोजर मीना मंगेशकर खड़ीकर को दीनानाथ विशेष पुरस्कार दिया जाएगा।