ताहा और डेज़ीका प्यार भरा गाना ‘

 म्यूजिक लेबल ‘पैनोरामा म्यूजिक’  ताहा  शाह बादुशा और डेज़ी शाह द्वारा अभिनीत ‘एक वारी’ गीत को दर्शको के सामने लेकर आया हैं | यह गाना एक प्रेम कहानी को दिखलाता है | कुछ समय पहले डेज़ी शाह ने ताहा के जन्मदिन पर उनके साथ खींची हुई एक फोटो को जो की गीत का हिस्सा है उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया | वह पोस्ट देखते ही देखते सुर्खियों में छा गया | फोटो देखकर यह लग रहा था कि दोनों  एक साथ किसी प्रोजेक्ट में नजर आने वाले है |  इस बात की पुष्टि करते हुए म्यूजिक कंपनी ने ‘एक वारी’ गाने के पोस्टर को रिलीज  कर दिया हैं | इस गाने का टीज़र भी सामने आ गया है जिसे देखकर लगता है कि इस गाने में एक अनोखी प्रेम कहानी दिखाई जाएँगी | इसके निर्माता ‘एमेजनीर एंटरटेनमेंट’ है और इसे ‘पैनोरामा म्यूजिक’ द्वारा प्रस्तुत किया गया है | कोरियोग्राफर और निर्देशक आदिल शेख है | ‘एक वारी’ के बोल संजीव चतुर्वेदी ने लिखे है, संगीत संजीव -अजय ने दिया और गायक शहजान मुजीब है |