वोट प्रतिशत में 51 प्रतिशत से अधिक वृद्वि का संकल्प लेकर आगे बढ़े कार्यकर्ता : सुमित पचौरी

भोपाल। हमें अपना वोट शेयर बढ़ाना है। इसलिए हमें अपना वोट शेयर 10 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ाकर 51 प्रतिशत से ऊपर ले जाना है और यही संकल्प लेकर आगे बढ़ना है। इसके लिए हमें लोगों के मन जीतना होगा, हमारी केंद्र और राज्य सरकारों ने गरीब कल्याण की जो योजनाएं शुरू की हैं, उन्हें जन-जन तक पहुंचाना होगा। हमें सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के संकल्प के साथ आगे बढ़ना है। यह बात जिला कार्यसमिति बैठक में स्वागत भाषण देते हुए जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी ने कही। जिला कार्यसमिति बैठक एवं दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आज से सीहोर स्थित राधा दी ढाणी में प्रारंभ हुआ।
श्री पचौरी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें अंत्योदय के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रही हैं। एक तरफ केंद्र सरकार प्रधानमंत्री आवास, उज्जवला जैसी योजनाओं से जीवन स्तर उठा रही हैं, तो दूसरी तरफ मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की प्रदेश सरकार लोगों की सोच बदल रही है। प्रदेश में हमारी सरकार ने सत्ता में आते ही लाड़ली लक्ष्मी, बेटी बचाओ जैसी योजनाएं शुरू की थीं। आज प्रदेश में 35 लाख बेटियां लाड़ली लक्ष्मी बन गई हैं। जिन बेटियों को कभी अभिशाप समझा जाता था, वो अब वरदान बन गई है। प्रदेश में पहले जहां 1000 पुरुषों पर 912 महिलाएं होती थीं, वहीं अब 1000 पुरुषों पर 956 महिलाएं हैं। यह हमारी सरकारों की प्रतिबद्धता का ही परिणाम है, जिसके लिए मैं प्रधानमंत्री जी एवं मुख्यमंत्री जी का अभिनंदन करता हूं।
बैठक का शुभारंभ प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी, प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक शर्मा, जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी, प्रदेश शासन के मंत्री विश्वास कैलाश सारंग, जिला संगठन प्रभारी महेंद्र सिंह यादव, विधायक रामेश्वर शर्मा, विधायक श्रीमती कृष्णा गौर, प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी ने महापुरुषों एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। बैठक में वरिष्ठ नेतागण सहित जिला महामंत्री सत्यार्थ प्रकाश अग्रवाल, अनिल अग्रवाल (लिली) मंचासीन थे। जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी ने मंचासीन अतिथियों का स्वागत किया। बैठक में कार्यसमिति प्रभारी रविंद्र यति ने मंच संचालन किया। बैठक में आभार प्रदर्शन जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र गुप्ता ने माना। जिला उपाध्यक्ष राम बंसल ने राजनैतिक प्रस्ताव प्रस्तुत किया जिसका अनुमोदन एवं समर्थन जिला मंत्री जगदीश यादव ने किया।
प्रशिक्षण वर्ग प्रभारी कृष्ण मोहन सोनी द्वारा टीकाकरण धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया। जिसका अनुमोदन वरिष्ठ नेता सतीश विश्वकर्मा ने किया। भाजपा नेता योगेश परमार द्वारा जनजाति गौरव दिवस प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया जिसका अनुमोदन किशन सूर्यवंशी ने किया। जिला उपाध्यक्ष श्रीमती मालती राय ने कोरोना कार्यकाल में मृतकों के लिये शोक प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया।
जिला प्रशिक्षण वर्ग में कई सत्रों में वरिष्ठ नेताओं ने विभिन्न विषयों पर रखे विचार
जिला प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ बजरंग दल के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक, पूर्व सांसद, महाराष्ट्र प्रदेश प्रभारी जयभान सिंह पवैया ने शुभारंभ किया। पवैया ने प्रथम सत्र में भाजपा इतिहास एवं विकास विषय में संबोधित किया। अध्यक्षता प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी ने की। द्वितीय सत्र को प्रदेश प्रवक्ता उमेश शर्मा ने आत्मनिर्भर भारत विषय पर संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुशील वासवानी ने की। तृतीय सत्र को अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य ने अपनी कार्यपद्धति और संगठन संरचना में हमारी भूमिका विषय पर संबोधित किया। जिसकी अध्यक्षता हुजूर विधानसभा के विधायक रामेश्वर शर्मा ने की। चतुर्थ सत्र को प्रदेश शासन की पूर्व मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनीस द्वारा 2014 के बाद आया युगांतकारी परिवर्तन विषय पर संबोधित किया। जिसकी अध्यक्षता विधायक श्रीमती कृष्णा गौर ने की। पंचम सत्र को प्रदेश प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने बदली हुई परिस्थिति में भाजपा का दायित्व एवं भाजपा के वैशिष्टय की समझ विषय पर संबोधित किया, जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ नेता रामदयाल प्रजापति ने की। छठवे सत्र को मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने प्रदेश भाजपा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में संबोधित किया। अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक शर्मा ने की। सातवें सत्र को प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज जोशी द्वारा बूथ विस्तारक योजना के विषय में संबोधित किया, अध्यक्षता वरिष्ठ नेता डॉ. हितेश वाजपेई ने की। आठवें सत्र को प्रदेश प्रवक्ता आशीष अग्रवाल के द्वारा मीडिया के व्यवहार एवं उपयोग के विषय में संबोधित किया, जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ नेता सलीम कुरेशी ने की। नौवें सत्र को वरिष्ठ नेता राघवेंद्र गौतम ने व्यक्तित्व विकास के विषय पर संबोधित किया। अध्यक्षता वरिष्ठ नेत्री सुश्री सरिता देशपांडे ने की। अंतिम सत्रको भाजपा के वरिष्ठ नेता गुलरेज शेख ने भारत वैश्विक परिदृश्य के विषय पर संबोधित किया। अध्यक्षता वरिष्ठ नेता हीरेंद्र बहादुर सिंह ने की।
कार्यसमिति एवं प्रशिक्षण शिविर में प्रदेश, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री तथा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
प्रशिक्षण वर्ग का समापन 17 को
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं प्रदेश संगठन महामंत्री सुभाष भगत 17 दिसंबर को प्रातः 9.30 बजे प्रशिक्षण वर्ग का समापन सत्र को संबोधित करेंगे।