भोपाल। खादी एवं ग्रामोद्योग द्वारा भोपाल हाट बाजार में आयोजित खादी प्रदर्शनी मेंश्री सौरभ अनंत विहान ड्रामा वर्क्स भोपाल द्वारा गांधी जी के जीवन पर केन्द्रित गीत एवं कबीर के निर्गुण संगीत की प्रस्तुति दी। विहान ड्रामा वर्क्स भोपाल के संगीत आकर्षक प्रभाग मार्गी बैण्ड ने पिछले कुछ वर्षों में देश के विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों से अपने संगीत की प्रस्तुतियों से अलग पहचान बनाई है। मार्गी के संगीत में विहान के रंग गति है। कबीर-मीरा के पद जीवन दायिनी नदियों के कलकल करना संगीत और कवि-शायरों की रचनाएँ है, गांधी है, तो लोक संस्कृति का संगीत भी है। साहित्य, प्रकृति, संस्कृति का समावेश मार्गी बैण्ड की सांगीतिक प्रस्तुतियों में मिलता है। इसने दर्शकों का मन मोह लिया। दर्शकों ने कलाकारों का तालियों से उत्साह वर्धन करते हुए सराहना की। ।
भोपाल हाट में तीन फरवरी को डिजायनर वस्त्र की मॉडलिंग एवं स्टाईलिंग कार्यक्रम की प्रतियोगिता की जायेगी, जिसमें प्रदेश के विभिन्न कॉलेजों के छात्र-छात्राओं द्वारा भाग लिया जायेगा।
चार फरवरी को दोपहर 12 बजे भोपाल हाट परिसर में खादी और ग्रामोद्योग आयोग द्वारा संचालित स्व-रोजगार योजना, कौशल विकास कार्यक्रम एवं जी.एस.टी. संबंधी कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इसमें विषय-विशेषज्ञों द्वारा जानकारी उपलब्ध कराई जायेगी। भोपाल हाट में खादी प्रदर्शनी 4 फरवरी तक जारी रहेगी।