सोना 49700 और चांदी 62700 रुपए पर पहुंची

मुंबई । स्थानीय बाजार में मांग बढ़ने की वजह से सोना और चांदी में गुरुवार को तेजी देखी गई है। गुरुवार को 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के भाव में 10 रुपए प्रत‍ि दस ग्राम की तेजी देखने को मिली, जिसके बाद सोने के दाम क्रमश: 49,700 रुपए और 45,560 रुपए प्रत‍ि दस ग्राम हो गए हैं। एक किलो चांदी में 140 रुपए प्रत‍ि किलोग्राम की की तेजी देखने को मिली है। जिसके बाद दाम 62,700 रुपए प्रत‍ि किलोग्राम हो गए हैं। एक्‍साइज ड्यूटी, स्‍टेट टैक्‍सेस और मेकिंग चार्ज के कारण देश भर में सोने की कीमत अलग-अलग होती है। आइए आपको भी बताते हैं कि आख‍िर देश के अलग-अलग राज्‍यों में सोने और चांदी के भाव क्‍या चल रहे हैं। दिल्ली और मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत क्रमश: 49,700 रुपए है। दिल्ली और मुंबई में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत क्रमश: 45,560 रुपए है। उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण देश भर में सोने की कीमत अलग-अलग होती है। चेन्नई में 1 किलो चांदी की कीमत 66,800 रुपए है, जबकि दिल्ली और मुंबई में यह धातु 62,700 रुपए में बिक रही है। कोलकाता में चांदी 62,700 रुपए प्रति किलोग्राम पर बिक रही है, जबकि हैदराबाद और बेंगलुरु में यह धातु 66,800 रुपए प्रति किलोग्राम पर बिक रही है।