मुंबई । घरेलू बाजार में स्थानीय स्तर पर मांग बढ़ने से सोना और चांदी में शुक्रवार को तेजी देखी गई। शुक्रवार को 22 कैरेट सोना 250 रुपए की तेजी के साथ 45,800 रुपए पर बिक रहा है। एक किलो चांदी 140 रुपए की तेजी के साथ 62,700 रुपए पर बिक रही है। एक्साइज ड्यूटी, स्टेट टैक्सेस और मेकिंग चार्ज के कारण देश भर में सोने की कीमत अलग-अलग होती है। दिल्ली और मुंबई में 24 कैरेट सोना 49,970 रुपए पर बिक रहा है। कोलकाता और चेन्नई में 24 कैरेट सोना 49,970 रुपए और 50,200 रुपए पर बिक रहा है। 22 कैरेट की कीमत चेन्नई में 46,010 रुपए और कोलकाता में 45,800 रुपए है। उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण देश भर में सोने और चांदी की कीमतें बदलती रहती हैं। चेन्नई में एक किलो चांदी की कीमत 66,800 रुपए है. दिल्ली और मुंबई में कीमत 62,700 रुपए है। कोलकाता में चांदी 62,700 रुपए प्रति किलो बिक रही है।