जूनागढ़ | केन्द्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल की उपस्थिति में जूनागढ़ के केशोद एयरपोर्ट का लोकार्पण किया| साथ ही केशोद-मुंबई के बीच कॉमर्शियल फ्लाइट का भी उदघाटन किया| केशोद-मुंबई के बीच सप्ताह में रविवार, बुधवार और शुक्रवार तीन दिन हवाई सेवा उपलब्ध होगी| इस मौके पर ज्यातिरादित्य सिंधिया ने गुजरात के अहमदाबाद और पोरबंदर से जल्द ही नई हवाई सेवा शुरू करने की भी घोषणा की| रविवार से केशोद से मुंबई के लिए पहला विमान उड़ान भरेगा| समयांतर फ्लाइट में वृद्धि के साथ नए रूट भी शुरू किए जा सकते हैं| सिंधिया ने अहमदाबाद से नई फ्लाइट शुरू करने की भी घोषणा की है| जिसमें अहमदाबाद से अमृतसर, अहमदाबाद से रांची और अहमदाबाद से आगरा के बीच हवाई सेवा शुरू की जाएगी| साथ ही 27 अप्रैल से पोरबंदर से दिल्ली के बीच भी फ्लाइट शुरू करने का ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ऐलान किया| इस हवाई सेवा के शुरू होने से पोरबंदर और दिल्ली के बीच आवागमन सरल होगा|