डॉ. ऋषि सिंह भाजपा नगर जिला संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ बने

भोपाल । जाने माने मशहूर डॉक्टर ऋषि सिंह को भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्हें चिकित्सा प्रकोष्ठ में भोपाल नगर जिला संयोजक के पद पर पदस्थ किया गया है। डॉ ऋषि सिंह नरेला विधानसभा क्षेत्र के विधायक और चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग के करीबी हैं। और लंबे समय से डॉक्टरी के पेशे से जुड़े हुए हैं। उन्हें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद विष्णु दत्त शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, जिला अध्यक्ष अमित पचोरी, चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉक्टर अभिजीत देशमुख की अनुशंसा पर भोपाल नगर का जिला संयोजक नियुक्त किया गया है। डॉ ऋषि सिंह का कहना है कि मानव सेवा से बढ़कर कोई दूसरी सेवा नहीं है। इसलिए उनके द्वारा समय-समय पर निशुल्क चिकित्सा शिविर भी लगाए जाते हैं और पार्टी से जुड़ कर चिकित्सा प्रकोष्ठ के द्वारा दीन हीन और लाचार लोगों की सेवा करने का संकल्प लिया है।