आमना शरीफ मनाएंगी इको-फ्रेंडली दीवाली

Uncategorized

अभिनेत्री आमना शरीफ फिर से समाचार में है. वह अपने परिवार और दोस्तों के साथ दिवाली मनाने को ले कर बहुत उत्साहित है. लेकिन वो स्पष्ट है कि दिवाली पर कोई शोर नहीं होना चाहिए.  इस स्टार के लिए, रोशनी का त्यौहार एक सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल तरीके से मनाया जाना चाहिए.

आमना हर साल त्यौहार मनाती है और इस वर्ष भी ये उत्सव व अपने परिवार, दोस्तों, नजदीकी और प्रियजनों के साथ मिलकर मनाएंगी.

आमना कहती हैं, “मैंने हमेशा दिवाली को बिना आतिशबाजी के इको-फ्रेंडली तरीके मनाया है और मिट्टी के ऑर्गेनिक लैंप (दीया) का उपयोग किया हैं. इस साल भी, मैं इसका पालन करने की योजना बना रही हूं और अपने सभी प्रशंसकों से आग्रह करती हूं कि वे फायरक्रैकर्स का इस्तेमाल न करें, वे शोररहित और प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाएं.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *