इन्दौर | बच्चों की प्रतिभा को निखारने और उन्हें खेलों के माध्यम से बेहतर भविष्य की ओर अग्रसर करने के उद्देश्य से प्रतिरक्षक महिला एवं बाल विकास संस्था के ऋतिक करोसिया ने एक सराहनीय पहल करते शहर एरोड्रम रोड स्थित एक बस्ती में बच्चों को खेल सामग्री बांटी। इस अवसर पर करोसिया ने कहा कि बस्ती में रहने वाले बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं होती, लेकिन सुविधाओं के अभाव के कारण वे आगे नहीं बढ़ पाते। इसी को ध्यान में रखते हुए संस्था की ओर से उन्हें खेल सामग्री वितरित की गई। उनकी संस्था बच्चों को कबड्डी और बैडमिंटन जैसे खेलों का निःशुल्क प्रशिक्षण भी देती है।

