इन्दौर | मध्यप्रदेश सिंधी साहित्य अकादमी द्वारा आयोजित दो दिवसीय अंतरप्रांतीय सिंधी साहित्य सम्मेलन सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में भोपाल के वरिष्ठ साहित्यकार खीमन यू. मूलाणी ने वेदांत मार्गी सिंधी संत कवि सामी के श्लोकों में भारतीय ज्ञान परंपरा के स्वर विषय पर चर्चा की। चर्चा के दौरान डॉ. जयेश शर्मा ने कहा कि वेदों की बात आमजन तक पहुंचाने वाले तलरेजा ने सबसे पहले स्पष्ट किया कि आर्य बाहर से नहीं आए थे। गीतकार गोवर्धन भारती के बारे में चर्चा दौर अजमेर से आए ढोलण राही ने बताया कि वस्तुतः गोवर्धन भारती केवल गीतकार नहीं थे किंतु तय विषयानुसार उनके कृतित्व के इसी पहलू की बात करें तो सिन्धी गीतकारों में उन्हें हिंदी के शैलेंद्र के समकक्ष माना जाता है। अंत में आभार अकादमी निदेशक राजेश वाधवानी ने माना।

