युवक ने गले में फंदा लगाकार आत्महत्या की

Uncategorized

पूर्णिया 10 दिसंबर (वार्ता) बिहार में पूर्णिया जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र के बडहरा बस स्टैंड के निकट दुकान में एक युवक ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि जिले के वासुदेवपुर गांव निवासी शिवेश्वर उर्फ संजीत कुमार (27) बड़हरा बस स्टैंड के निकट कम्पयूटर और फोटो स्टेट की दुकान चलाता था। संजीत ने कल रात दुकान में गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके से पुलिस ने सुसाईड नोट बरामद किया है। सुसाईड नोट में मृतक ने लिखा है कि पत्नी और ससुराल पक्ष के लोगों की प्रताड़ना से तंग आकर उसने आत्महत्या की है।
सूत्रों ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
प्रेम
वार्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *