यात्रा में महिला कांग्रेस भी निभायेगी अहम भूमिका: विभा पटेल

भोपाल। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की कार्यवाहक अध्यक्ष नेटा डिसूजा ने आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के सभाकक्ष में महिला कांग्रेस की प्रदेश पदाधिकारी और जिला अध्यक्षों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में अभा महिला कांग्रेस की महामंत्री ओनिका महरोत्रा भी उपस्थित थी।
श्रीमती डिसूजा महिला कांग्रेस पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि अभा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ों यात्रा देश की ऐतिहासिक यात्रा है, इस यात्रा से देश में एक बहुत बड़ा बदलाव आयेगा, यही नहीं भारत जोड़ों यात्रा मप्र सहित कई राज्यों में 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव और 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव का बिगुल है। उन्होंने यात्रा को लेकर कहा कि मप्र की महिलाएं जहां से यात्रा शुरू हो रही हैं, बड़ी संख्या में वहां एकत्र होकर यात्रा में शामिल हों। राहुल गांधी जी को आज 60 दिन हो गये हैं, वे नियमित सुबह 5.30 बजे उठकर यात्रा पर निकाल जाते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि महिला कांग्रेस की सिपाही मप्र में 10-12 दिन यह सब पूरी निष्ठा के साथ कर सकती हैं। उन्होंने महिला कांग्रेस की पहचान के लिए कलर कोड में रहने की बात कही।
अभा महिला कांग्रेस की महामंत्री ओनिका मेहरोत्रा ने कहा कि गर्व की बात है कि राहुल गांधी जी की यात्रा मप्र से भी गुजर रही है। हम सभी यात्रा में बढ़ चढ़कर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। भारत जोड़ो यात्रा से मप्र और देश की राजनीति में बड़ा बदलाव आने वाला है। भाजपा इस यात्रा से बोखला कर तरह-तरह के विरोधाभाषी बयान देकर जनता को भ्रमित कर रही है, परंतु देश और प्रदेश की जतना सब समझ चुकी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जी ने यात्रा को लेकर सभी तैयारियां कर ली हैं और समय समय पर समीक्षा की जा रही है। जिस तरह देश भर में यात्रा को लेकर भारी उत्साह है, उसी तरह मप्र में भी कांग्रेसजन और आम नागरिक यात्रा में शामिल होने के लिए उत्साहित हैं।
महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती विभा पटेल ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए महिलाओं में भारी उत्साह है। महिला कांग्रेस इस यात्रा को प्रभावी बनाने के लिए अहम भूमिका निभायेगी। प्रदेश भर से आयी महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों ने अपने कार्यों से अवगत कराकर आगे ओर अधिक मजबूती से काम करने के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की। प्रदेश भर से महिलाएं हजारों की संख्या मंे अनुशासनिक तरीके से रोज यात्रा में शामिल होंगी। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा सरकार के कुशासन से तंग आ चुकी है। बैठक में मोदी-शिवराज सरकार की जनविरोधी नीतियों पर भी चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस पूरे प्रदेश में सक्रियता से कार्य कर रही है और आने वाले विधानसभा चुनाव मप्र में कमलनाथ जी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी।
बैठक में प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर, महामंत्री राजीव सिंह, महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष जमना मरावी, राजलक्ष्मी नायक, फरजाना खान, शीतल मालवीय, महक राणा, यशोदा पांडे सहित प्रदेश भर की महिला कांग्रेस नेत्रियां उपस्थित थीं।