कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की हालत ‎स्थिर

सोनिया गांधी को अस्वस्थ होने पर बुधवार को सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था
नई दिल्ली । कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की सेहत की जानकारी देते हुए अस्पताल अधिकारियों का कहना है ‎कि अब उनकी की हालत स्थिर है और वह रिकवर रही हैं। आपको बता दें कि सोनिया गांधी को अस्वस्थ होने के चलते बुधवार को सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सर गंगाराम अस्पताल के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के चेयरमैन अजय स्वरूप ने सोनिया गांधी के स्वास्थ्य की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी को सांस संबंधी इंफेक्शन के चलते यहां बुधवार को भर्ती कराया गया था। उनकी हालत स्थिर है और वह रिकवर कर रही हैं। इससे पहले अजय स्वरूप ने बताया था कि उन्हें चेस्ट मेडिसिन डिपार्टमेंट में भर्ती कराया गया था। डॉ. अरूप बसु और उनकी टीम लगातार निगरानी कर रही है। उन्हें सांस संबंधी वायरल इंफेक्शन के ट्रीटमेंट के लिए यहां लाया गया था। मां सोनिया गांधी की तबीयत की जानकारी मिलते ही राहु गांधी भारत जोड़ो यात्रा बीच में छोड़कर दिल्ली पहुंचे। वहां उन्होंने मां से मिलकर स्वास्थ्य की जानकारी ली। राहुल अपनी मां के साथ दो घंटे तक रहे थे। सोनिया गांधी के साथ बेटी प्रियंका गांधी पहले से मौजूद हैं। कोरोना और दूसरे स्वास्थ्य संबधी दिक्कतों के चलते सोनिया गांधी को पहले भी गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है।