तीनों प्रारुपों में शतक लगाने वाले सबसे युवा भारतीय क्रिकेटर बने शुभमन

अहमदाबाद । भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल का सितारा आजकर बुलंदी पर है। शुभमन ने ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में 63 गेंद पर ही नाबाद 126 रन बनाये। यह शुभमन का टी20 अंतरराष्ट्रीय में पहला शतक है। शुभमन ने इस प्रकार खेल के तीनों ही प्रारुपों में शतक लगाने की उपलब्धि अपने नाम की है। वह ऐसा करने वाले देश के सबसे युवा खिलाड़ी हैं।
इस साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों प्रारुपों में 160 खिलाड़ियों को बल्लेबाजी का अवसर मिला है। उसमें शुभमन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। इस बल्लेबाज ने अबतक केवल बाउंड्री से ही 500 से अधिक रन बनाये हैं। शुभगल ने साल 2023 में अब तक 12 पारियों में 77 की औसत से 769 रन बनाये हैं। वहीं अन्य कोई भी बल्लेबाज 500 रन तक भी नहीं पहुंच पाया है। इस दौरान इस बल्लेबाज ने 4 शतक और एक अर्धशतक भी लगाया है। 208 रन उनकी सबसे अच्छी पारी रही है। इस युवा ने इस साल अब तक 87 चौके और 26 छक्के लगाये हैं और उनका स्ट्राइक रेट 135 का रहा है। वहीं एकदिवसीय में उन्होंने 6 पारियों में 567 जबकि टी20 अंतरराष्ट्रीय में 6 पारियों में 202 रन बनाये हैं। इस साल उन्होंने अब तक कोई भी टेस्ट नहीं खेला है। वहीं इस साल अन्य भारतीय बल्लेबाजों के प्रदर्शन की बात की जाये तो विराट कोहली दूसरे नंबर पर हैं। विराट ने 6 पारियों में 2 शतक की सहायता से 338 रन बनाए हैं। वहीं रोहित शर्मा ने भी 6 पारियों में एक शतक और 2 अर्धशतक के सहारे 328 रन बनाए है। शुभमन के शानदार प्रदर्शन से भारतीय टीम भी इस साल एक भी सीरीज नहीं हारी है।