भोपाल । पुलिस मुख्यालय की विभिन्न शाखाओं से माह मार्च में सेवानिवृत्त चार कर्मचारियों को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विजय कटारिया, विवेक शर्मा तथा श्रीमती प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव ने शुक्रवार को भावभीनी विदाई दी। वरिष्ठ अधिकारियों ने सभी को प्लांट एवं स्मृति चिन्ह भेंट किए और उनके स्वस्थ एवं सुखी जीवन की कामना की। सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके विभिन्न स्वत्व (क्लेम) भुगतान के आदेश भी प्रदान किए गये।
नवीन पुलिस मुख्यालय भवन, कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित विदाई समारोह में सहायक पुलिस महानिरीक्षक आबिद खान तथा डॉ. अंशुमान अग्रवाल सहित अन्य पुलिस अधिकारी, कर्मचारी एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों के परिजन उपस्थित थे।
पुलिस मुख्यालय से सेवानिवृत्त कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक ग्रंथालय पुलिस मुख्यालय फरीद बज्मी, निरीक्षक विशेष शाखा पुलिस मुख्यालय सुशील कुमार ध्यानी, निरीक्षक अ.अ.वि. शाखा पुलिस मुख्यालय रमेश चंद्र, कार्यवाहक निरीक्षक महिला सुरक्षा शाखा पुलिस मुख्यालय कृपाशंकर सिंह, कार्यवाहक उप निरीक्षक अ.अ.वि. शाखा पुलिस मुख्यालय कुण्डलिकराव वराठे तथा कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक अ.अ.वि.शाखा पुलिस मुख्यालय भोपाल लल्लूराम त्यागी को पुलिस मुख्यालय परिवार ने शुक्रवार को भावभीनी विदाई दी।
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विजय कटारिया ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के कार्यकाल पर प्रकाश डाला। विदाई समारोह में मौजूद अधिकारियों ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों की मेहनत और लगन की सराहना की।