100 वें एपिसोड को लेकर बड़ी तैयारी, प्रदेश के 64,100 बूथ होंगे कार्यक्रम
भोपाल । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 100 वें एपिसोड को लेकर भाजपा 30 अप्रैल को बूथ पर मन की बात का कार्यक्रम करेगी। कार्यक्रम के जरिये कार्यकर्ता को एक्टिव करने और जनता को जोडऩे की तैयारी है। बूथ पर जनता को जोडऩे के साथ वोट शेयर बढ़ाने की कोशिश की जाएगी। प्रदेश के 64,100 बूथ और 25,000 स्थान पर कार्यक्रम होंगे। अनुसूचित जाति और जनजाति समाज के लोगों को भी कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। प्रबुद्धजनों, खिलाड़ी, स्वच्छता कर्मी, कलाकारों और किसानों के साथ आम नागरिकों को भी कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा।
भारतीय जनता पार्टी इंदौर में 30 अप्रैल को प्रधानमंत्री के मन की बात के 100 वां एपिसोड प्रसारित करने के लिए बूथ स्तर पर काम कर रही है। इंदौर शहर के 1606 बूथों पर 100 बड़े कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए बीजेपी नगर के सभी 1604 बूथों पर कार्यक्रम आयोजित करेगी। कार्यक्रम में बूथ त्रिदेव, बूथ की टोली, शक्ति केंद्र की टोली, वार्ड की टोली, मंडल पदाधिकारी, नगर पदाधिकारी, मोर्चा प्रकोष्ठ के मंडल से लेकर राष्ट्र तक के पदाधिकारियों को मन की बात का कार्यक्रम करने का दायित्व दिया गया है।
कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़कर नए इनोवेटिव आइडिया पर काम करने वाले लोगों को जोड़ा जायेगा। कार्यक्रमों में पार्टी के पूर्व पदाधिकारी और वर्तमान पदाधिकारी, पूर्व जनप्रतिनिधि वर्तमान जनप्रतिनिधि, विधायक, सांसद, केंद्रीय/राज्य मंत्री और कार्यकर्ता समाज के प्रबुद्धजनों, खिलाडिय़ों, स्वच्छता कर्मियों, कलाकारों, अग्रणी किसानों, रचनात्मक काम करने वालों व आम नागरिकों के साथ इस कार्यक्रम को सुनेंगे। पार्टी का प्रत्येक मोर्चा 100 कार्यक्रम आयोजित करेगा जिसमें 10 बड़े कार्यक्रम सम्मिलित होंगे।