फिरोजाबाद में हर्ष फायरिंग में एक युवक की मृत्यु

फिरोजाबाद 09 नवम्बर(वार्ता)उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद के शिकोहाबाद क्षेत्र में गुरूवार रात एक विवाह समारोह में की गयी हर्ष फायरिंग में एक युवक की मृत्यु हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि आर डी गेस्ट हाऊस में सीमा सुरक्षा बल(बीएसएफ) के एक जवान की बारात टुडंला से आयी थी। बारातियों ने विवाह समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। विवाह समारोह में की गयी हर्ष फायरिंग में एक गोली चिन्टू जाटव(30) को लग गयी जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गयी।
मृतक युवक बारात में कैटरिंग के काम में लगा था। हर्ष फायरिंग करने वाले व्यक्ति की पहचान नहीं हो पायी है। युवक को गोली लगने के बाद वह फरार हो गया था।
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
भंडारी
वार्ता