अंतर्राष्ट्रीय नाटकों की शानदार श्रृंखला का अनावरण

 जुलाई के महिने में MX प्लेयर के आकर्षक MX वीदेसी श्रृंखला केसाथ सम्मोहक कहानियों की दुनिया में डुबने के लिए तैयार हो जाएं। 

5 जुलाई – ‘लिजंड ऑफ फुयाओ’

‘लिजंड ऑफ फुयाओ’ एक दिव्य कमल की पंखुडी से पैदा हुई युवामहिला मेंग फुयाओ (येंग मी) के बारे में एक चीनी फैंटसी ड्रामा है। 16साल की उम्र में वह एक अजेय युद्ध तकनीक में निपुण बन जाती है औरपाँच राज्यों से गुप्त ताबीज जमा करने की यात्रा पर निकल पडती है।इससे उसे फर्मामेंट नाम के एक गुप्त भूमि में प्रवेश मिलेगा। उसकी इसयात्रा पर, फुयाओ को क्राऊन प्रिन्स झैंगसुन वुजी (इथन युआन) से प्यारहो जाता है, जो उसे उनकी राह पर शक्तिशाली राजनीतिक ताकतों सेलडने में मदद करता है। 

19 जुलाई  – ‘आईस फैंटसी’

‘आईस फैंटसी’ एक चीनी फैंटसी ड्रामा है। आईस ट्राईब और फायरट्राईब के बीच हुए युद्ध के 100 साल बाद आईस ट्राईब के बचे दो शाहीवारिस सत्ता पाने के लिए संघर्ष करते हैं। प्रिन्स का सुओ (फेंग शाओ फेंग)और उनका छोटा सौतेला भाई याँग काँग शी (मा टिआन यु) ये दोनों हीआईस ट्राईब के शेष शाही वारिस है। का सूओ अनिच्छा से सिंहासन केलिए अपने भाई के साथ लड़ता है, लेकिन उसे अपनी प्रेमी ली लुओ केसाथ रहने की आजादी से ज्यादा और कुछ भी नहीं चाहिये। 

22 जुलाई  – ‘दि रिटर्न’ (किक्यो)

‘दि रिटर्न’ एक आकर्षक जापानी सामुराई ड्रामा है। इस में एक बीमारडाकू के जीवन का सफर देखने मिलता है। वो 3 दशकों तक भटकने केबाद अपने जन्मस्थान पर वापस आता है। उसके आने के बाद मुश्किलहालात में फंसी एक लड़की को बचाने का फैसला करता है। अपनें सख्तकौशल और जागी हुई कर्तव्य की भावना के साथ वह लड़की की रक्षाकरने और अपने गांव में हो रहे अन्याय का सामना करने के लिए निकलपडता है।