सुम्बुल ने दमदार अंदाज़ से  किया हैरान!

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन की अगली फिक्शन पेशकश एक आईएएस ऑफिसर की उम्मीदों भरी कहानी है। ‘काव्या – एक जज़्बा, एक जुनून’, एक दमदार महिला किरदार की ज़िंदगी के इर्द-गिर्द घूमती है, की जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे प्रतिभाशाली एक्ट्रेस – सुम्बुल तौक़ीर खान ने निभाया है।

सुम्बुल ने शो के पहले लुक में दर्शकों को चौंका दिया, जिसमें वो बड़े दमदार और सख्त अंदाज़ में नजर आ रही हैं। वो इस शो में काव्या का रोल निभा रही हैं, जो अपने परिवार का ख्याल रखने के साथ-साथ देश की सेवा करने और आम आदमी के लिए सही काम करने की इच्छा रखती है। काव्या किसी हद को नहीं मानती! अपने सामने कड़ा इम्तेहान होने के बावजूद वो अपना लक्ष्य हासिल करने के लिए हर हद से गुजर जाने को तैयार रहती है।