मोदी और भागवत 12 नवम्बर को वाराणसी में

FEATURED ताज़ा खबर मध्य प्रदेश साहित्य

लखनऊ 10 नवम्बर (वार्ता) यह पहला मौका होगा जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत 12 नवम्बर को एक साथ काशी में होंगे।
धार्मिक नगरी काशी में श्री मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के लोगों को दीपावली का उपहार देंगे, तो आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत आगामी लोकसभा चुनाव की रणनीति और संगठन की भूमिका तय करेंगे। यह पहला मौका होगा जब श्री मोदी और श्री भागवत एक साथ काशी में होंगे।
पार्टी सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि हालांकि श्री मोदी और संघ प्रमुख मोहन भागवत के बीच बैठक का कोई आधिकारिक कार्यक्रम नही है। दोनों बड़े नेता एक साथ धार्मिक नगरी है तो कुछ भी हो सकता है। आरएसएस प्रमुख रविवार को छह दिन लंबे प्रचारक वर्ग सम्मेलन के लिए यहां पहुंचेंगे। श्री मोदी एक दिन बाद सोमवार को अपने संसदीय क्षेत्र का दौरा करेंगे। इस दौरान 2400 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।
सूत्रों ने बताया कि आरएसएस की बैठक शहर के हरहुआ इलाके में एक निजी कॉलेज परिसर में आयोजित की जाएगी जहां भैयाजी जोशी, मनमोहन वैद्य, दत्तात्रेय होस्बोले समेत कई वरिष्ठ आरएसएस कार्यकर्ता छह दिनों के लिए प्रचारक वर्ग सम्मेलन में मौजूद रहेंगे। संघ प्रमुख राम मंदिर, हिंदुत्‍व, महाकुंभ, लोकसभा चुनाव के अलावा प्रवासी भारतीय सम्‍मेलन में आने वाले भारतीय मूल के लोगों को सांस्‍कृतिक राष्‍ट्रवाद समझाने की तरीकों आदि पर मंथन करेंगे।
भंडारी प्रदीप
जारी वार्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *