चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के नए अध्यक्ष और कार्यकारणी के चुनाव के लिए हुई रिकॉर्ड वोटिंग

मध्य प्रदेश

राजधानी के व्यापारियों में दिखा खासा उत्साह, ,, 1917 सदस्यों ने किया मताधिकार का उपयोग, ,,
भोपाल । राजधानी के व्यापारियों की शीर्ष और प्रतिष्ठित संस्था चेंबर ऑफ कॉमर्स में नए अध्यक्ष गोयल या पाली में से कौन होगा इसका फैसला मतपेटियों में बंद हो गया है। सोमवार को मतगणना के बाद अध्यक्ष और नवीन कार्यकारणी की घोषणा की जाएगी। मानस भवन में सुबह से ही व्यापारी मतदाताओं का पहुंचना शुरु हो गया था । उल्लेखनीय है कि भोपाल के चैम्बर में मतदाता सदस्य 2236 है , चुनावी गर्मी के साथ-साथ आज मौसम भी दोपहर को गर्म था। इसके बावजूद भी 2:00 बजे से मतदाताओं की लंबी कतार लगानी पड़ी। बीच में उन्नति पैनल और प्रगतिशील पैनल दोनों पक्षों के लोग अपने-अपने प्रत्याशियों के पक्ष में नारे भी लगा रहे थे। मुख्य चुनाव अधिकारी पीसी कोठारी एडवोकेट ने बताया 1917 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया,, साथ ही 39 टेंडर वोट और 50 पोस्टल वोट, पहली बार टेंडर वोटिंग के साथ मत पत्र में प्रत्याशियों के चित्र भी थे। निष्पक्ष और सफल मतदान के लिए चुनाव अधिकारी कोठारी के साथ 170 लोगों की टीम पूरी तरह मुस्तैद थी। सुविधा और समय की बचत के लिए 20 मतदान केंद्र बनाए गए। श्री कोठारी ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए प्रशासन के साथ-साथ सभी व्यापारी सदस्यों का भी आभार व्यक्त किया। मुख्य चुनाव अधिकारी पीसी कोठारी ने सभी से मतदान में पूर्ण सहयोग की अपील की है। इस अवसर पर पर्यवेक्षक वैभव चौधरी सी ए, निर्वाचन अधिकारी विनय तिवारी एडवोकेट, सुधीर क़ासिब, नवीन शर्मा, डॉ राहुल भारती, आकाश यादव, शरण राजपूत, शंकर शुक्ल, उमेश द्विवेदी, संजय दें, सुहाग सोलंकी, शाहिद सहित पूरी टीम का सहयोग प्राप्त हुआ।