अलादीन और यास्मीन आईने की दुनिया में हुए कैद!

FEATURED

‘अलादीन: नाम तो सुना होगा’ सफलतापूर्वक दर्शकों को टीवी स्‍क्रीन से बांधे हुए है। यह शो बगदाद की जादुई दुनिया को जीवंत कर रहा है। इस शो के आगामी ट्रैक में, जब अलादीन और यास्‍मीन इमली बाबा की खोज के सफर में आगे बढ़ते हैं तो खुद को आईनों की दुनिया में कैद पाते हैं।
अलादीन और यास्‍मीन मिरान  की पहाडि़यों के सफर पर इमली बाबा को ढूंढने निकलते हैं, जोकि हजार साल में एक बार बोलते हैं और वही एक ऐसे हैं जो अम्‍मी को खतूबा के जहर से बचा सकते हैं। अलीज़ा  की दुष्‍ट आत्‍मा अलादीन और यास्‍मीन को उनके सफर के बीच में ही आईनों की दुनिया में कैद कर लेती है। ऐसा लगता है कि अलादीन और यास्‍मीन के लिये आईने की दुनिया से बाहर निकलना असंभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *