जब तक मंदिर नही बनेगा राम मंदिर मुद्दा बना रहेगा-सुमित्रा

FEATURED ताज़ा खबर मध्य प्रदेश

इंदौर 28 नवंबर (वार्ता) लोकसभा अध्यक्ष और इंदौर से सांसद श्रीमती सुमित्रा महाजन ने अयोध्या राम मंदिर के मुद्दे पर अपनी राय व्यक्त करते हुये आज कहा कि जब तक मंदिर नही बनेगा राम मंदिर मुद्दा बना रहेगा।

श्रीमती महाजन ने यहां अपने गृह नगर में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मंदिर बन जाने के बाद भी राम हमारे दिलों में हैं और वे दिलो में बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय कोई कुछ भी बोलता रहता हैं, मगर भारतीयों के दिल में ये (राम मंदिर) मुद्दा हैं।
उन्होंने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान सूबे में डेढ़ दशक से सत्तासीन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के विरुद्ध सत्ता विरोधी लहर (एंटी इनकंबेंसी) पर कहा कि किसी भी काबिज सरकार के विरुद्ध चुनावो में विरोधी लहर होती हैं। उन्होंने कहा ये सामान्य बात हैं।
उन्होंने सफाई देते हुये कहा कि कोई भी सरकार जनता की उम्मीदों पर शत प्रतिशत खरी उतरे सम्भव नही हैं। थोड़ा बहुत कुछ काम शेष रह ही जाता हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की प्रशंसा करते हुये कहा कि वे दिन रात प्रदेश की जनता की सेवा में जुटे रहने वाले लोकप्रिय मुख्यमंत्री हैं।
उन्होंने भाजपा की कुछ सीटें प्रभावित होने की बात स्वीकार करते हुये प्रदेश में चौथी बार भाजपा की सरकार बनने का दावा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *