इंडियन टेलीविज़न अकैडमी अवॉर्ड्स 

साल 2023 खत्म होने को है और मनोरंजन जगत में चमकते सितारों और शानदार उपलब्धियों को पहचानने का समय भी आ गया है। इंडियन टेलीविज़न अकैडमी अवॉर्ड्स (आईटीए) कलाकारों की अलग अलग कलाकारी और मनोरंजन उपलब्धियों को सम्मान देते हैं। ITA अवार्ड्स का रेड कार्पेट 10 दिसंबर, को आयोजित किया गया था। ऐसे में इसके रेड कार्पेट पर एंटरटेनमेंट वर्ल्ड के सितारों की महफिल सजी। बता दें, ये अवॉर्ड्स इंडस्ट्री के सबसे प्रमुख और प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स में से एक हैं। अवॉर्ड्स 31 दिसंबर को शाम 7.30 बजे स्टार प्लस पर प्रसारित होंगे।