Uncategorized

लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने क्रिस लिन को पहली गेंद पर और कप्तान आरोन फिंच को चौथे ओवर में 18 के स्कोर तक गंवा दिया। ट्रेविस हैड का विकेट 39 के स्कोर पर गिर गया। लेकिन इसके बाद मार्श और मार्कस स्टॉयनिस ने चौथे विकेट के लिए 107 रन की शानदार साझेदारी की। स्टॉयनिस ने 76 गेंदों पर 63 रन में पांच चौके और चार छक्के लगाए।
स्टॉयनिस का विकेट गिरने के बाद मार्श ने एलेक्स कोरी 42 के साथ पांचवें विकेट के लिए 80 रन जोड़े लेकिन मार्श का विकेट 226 के स्कोर पर गिर जाने के बाद ऑस्ट्रेलिया रन गति में पिछड़ता चला गया। मार्श ने 102 गेंदों पर 106 रन में सात चौके और चार छक्के लगाए।
कोरी ने 41 गेंदों पर 42 रन में एक चौका और एक छक्का लगाया जबकि ग्लेन मैक्सवेल ने 27 गेंदों पर 35 रन में तीन चौके लगाये। ऑस्ट्रेलियाई टीम 280 तक ही पहुंच सकी। तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने 45 रन पर तीन विकेट और कैगिसो रबादा ने 40 रन पर तीन विकेट लिए।
दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर को प्लेयर ऑफ द मैच के साथ साथ प्लेयर ऑफ द सीरीज का भी पुरस्कार मिला।
राज
वार्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *