फोटो कैप्शन.तीसरा सेट

Uncategorized

कुआलालम्पुर 12 दिसंबर (वार्ता) मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रजाक (मध्य में) सरकारी निवेश कोष 1एमडीबी की ऑडिट रिपोर्ट के साथ छेड़छाड़ के मुकदमे के सिलसिले में बुधवार को कुआलाम्पुर की अदालत में पेश होने के लिए जाते हुए। फोटो यूएनआई/शिन्हुआ-08एफ
स्ट्रासबोर्ग 12 दिसंबर (वार्ता) फ्रास और जर्मनी की सीमा के पास स्ट्ररसबोर्ग के क्रिसमस बाजार के पास मंगलवार की शाम चार लोगों की गोली मार कर हत्या करने और 13 अन्य को घायल करने वाले बंदूकधारी की तलाश में बुधवार को शहर के मध्य में एक कार की जांच-पड़ताल करती फ्रैंच पुलिस। फोटो यूएनआई/शिन्हुआ-10एफ
हैदराबाद 12 दिसंबर (वार्ता) टीआरएस विधायक दल के सदस्य बुधवार को तेलंगाना राजभवन में तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के राज्यपाल ईएसएल नरसिंहण से मुलाकात कर उन्हें कार्यवाहक मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव को पार्टी विधायक दल का सर्वसम्मति से नेता चुने जाने का पत्र सौंपते हुए। फोटो यूएनआई-57यू
लखनऊ 12 दिसंबर (वार्ता) समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव बुधवार को लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए। फोटो यूएनआई-60यू
पटना 12 दिसंबर (वार्ता) पटना के महावीर मंदिर में बुधवार को आयोजित सीता-राम विवाह उत्सव में भगवान राम और सीता की भूमिका अदा करने वाले कलाकार। फोटो यूएनआई-62यू
नयी दिल्ली 12 दिसंबर (वार्ता) हीरो मोटोस्पोर्ट्स टीम रैली के राइडर्स – पुर्तगाल के जॉक्विम रॉड्रिग्स, भारत के सीएस संतोष और स्पेन की ओरिओल मीना बुधवार को नयी दिल्ली में डकार 2019 के आयोजन से पहले टीम प्रस्तुति करते हुए। फाेटो यूएनआई-68यू
तिरुवनंतपुरम 12 दिसंबर (वार्ता) विभिन्न मांगों को लेकर हैंडलूम सहकारिता समिति के सदस्य बुधवार को तिरुवनंतपुरम में केरल विधान सभा की ओर मार्च करते हुए। फाेटो यूएनआई-75यू
शिमला 12 दिसंबर (वार्ता) शिमला के कुफ्री में बर्फबारी के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को रुके हुए वाहन। फाेटो यूएनआई-79यू
संजय टंडन
वार्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *