मुख्यमंत्री के रोड़ शो के पहले कलेक्टर और नेताओं ने किया मार्ग का निरीक्षण

इन्दौर मुख्यमंत्री डाॅ मोहन यादव के 17 जनवरी को इन्दौर में होने वाले नागरिक अभिनंदन और रोड शो की तैयारियों के मद्देनजर मार्ग व्यवस्था का जायजा लेने इन्दौर कलेक्टर आशीष सिंह और पुलिस अधिकारियों ने शहर भाजपा अध्यक्ष गौरव रणविदे और अन्य वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ बड़ा गणपति से लेकर राजबाड़ा तक मार्ग का किया पैदल भ्रमण किया। मार्ग में पड़े अधूरे कार्य को तुरंत पूर्ण करवाने के लिए कलेक्टर ने निगम अधिकारियों को निर्देश देते विभिन्न व्यवस्थाओं पर भाजपा नेताओं से सलाह मशविरा किया।