छठ गीतों से पूरा बिहार हुआ गुंजायमान

FEATURED मध्य प्रदेश

पटना 12 नवंबर (वार्ता) लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर राजधानी पटना समेत पूरे बिहार के हर घर में छठ के गीत गूंजने लगे हैं।
केलवा जे फरेला घवद से, ओह पर सुगा मेडराय, आदित लिहो मोर अरगिया., दरस देखाव ए दीनानाथ., उगी है सुरुजदेव., हे छठी मइया तोहर महिमा अपार.,काच ही बास के बहंगिया बहंगी लचकत जाय., आदि छठ गीतों का धमाल है। भक्ति गीतों से लोग भक्ति रस की गंगा में डुबकी लगाने लगे हैं। गीतों में आधुनिकता अवश्य आ गई है, लेकिन इन गीतों की लोकप्रियता में तनिक भी कमी नहीं आई है।
छठ पूजा के गीत घरों से लेकर बाजारों तक में गूंज रहे हैं। प्रसिद्ध गायक-गायिकाओं की सीडी एवं डीवीडी दुकानों में जोर शोर से बिक रही है। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी अनेक भोजपुरी गायकों के नए-नए छठ गीत की सीडी बाजार में बिक रहे हैं। छठ व्रत से जुड़े पुराने गीतों सहित नए गीतों को पसंद किया जा रहा है।
राजधानी पटना के प्रमुख बाजार बाकरगंज में इस बार शारदा सिन्हा, देवी, मालिनी अवस्थी, कल्पना, मनोज तिवारी, पवन सिंह, छैला बिहारी, अजीत कुमार अकेला एवं अन्य प्रमुख गायकों द्वारा गाये गीतों की सीडी एवं डीवीडी
तेजी से बिक रहे हैं। बाजार में शारदा सिन्हा के गाए छठ गीतों का क्रेज अब भी कायम है। शारदा सिन्हा, अनुराधा पौडवाल एवं कल्पना के गीतों की सीडी बिक रही है।
प्रेम सूरज
जारी वार्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *