लोकसभा चुनाव में हरियाणा में खेल करने की तैयारी में विज अपने एक्स हैंडल बॉयो से हटाया (मोदी का परिवार)

अंबाला । हरियाणा के पूर्व गृहमंत्री और अंबाला छावनी से विधायक अनिल विज पिछले कुछ दिनों से नाराज चल रहे है, कि वे नायब सिंह सैनी को सीएम बनाने के बाद से ही पार्टी और भाजपा आलाकमान से नाराज हैं। विज की यह नाराजगी इस हद तक बढ़ी चुकी हैं, अब उन्होंने अपने एक्स हैंडल से (मोदी का परिवार) बॉयो हटाया है। दरअसल विज भी भाजपा के अन्य नेताओं, केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों, मंत्रियों और विधायकों आदि की तरह अपने एक्स हैंडल के बायो में (मोदी का परिवार) लिखा हुआ था। इस अब विज ने हटा दिया है। उसकी जगह उन्होंने पूर्व गृहमंत्री, हरियाणा, भारत लिखा है। चुनाव के बीच पूर्व गृहमंत्री विज के फैसले से राजनीति होना है। विपक्ष को भी भाजपा पर हमला करने का अवसर मिल सकता है।
विज प्रदेश में मुख्यमंत्री बदलने के बाद से ही चर्चा में हैं। भाजपा शीर्ष नेतृत्व के नायब सिंह सैनी को सीएम बनाना विज को रास नहीं आया। विज ने बीच-बीच में अपनी नाराजगी के बाद कई इसतरह के बयान दिए। जिसमें विज की नाराजगी साफ दिखाई दी। इसके बाद विपक्ष ने भी शायराना अंदाज में विज को लेकर भाजपा पर हमला कर कहा, वे इतना रुठे कि सनम ने मनाना ही छोड़ दिया। हालांकि इसके बाद भाजपा ने इसका बखूबी जवाब भी दिया।