एडॉल्फ़ हिटलर के जन्म दिवस पर हिस्ट्री TV18 20 अप्रैल, 2024 को रात 9:00 बजे हिस्ट्रीज़ ग्रेटेस्ट मिस्ट्रीज़: द हंट फ़ॉर हिटलर के प्रीमियर के साथ एक विशेष खोजी कार्यक्रम का अनावरण करने जा रहा है। द्वितीय विश्व युद्ध के आखिरी दिनों में, अप्रैल में ही हिटलर की कथित आत्महत्या की खबर आई थी। यह कार्यक्रम उनकी मृत्यु की उस पारंपरिक कहानी को चुनौती देता है और उनके आखिरी क्षणों के पीछे के सच को जानने के लिए एक मनोरंजक यात्रा पर निकलता है। यह कार्यक्रम सच खोजने के अथक प्रयास से दर्शकों को बांधे रखने और 20वीं सदी के एक सबसे बड़े रहस्य पर नई रोशनी डालने का वादा करता है।अधिकांश इतिहासकारों और सरकारों के बीच प्रचलित सिद्धांत यह है कि एडॉल्फ हिटलर ने द्वितीय विश्व युद्ध के आखिरी संघर्षों के दौरान अपना अंत कर लिया था, कथित तौर पर बर्लिन के एक बंकर में खुद को गोली मार ली थी। हालांकि, दशकों पुरानी शंकाएँ और प्रश्न अब तक अनुत्तरित हैं, वजह ये कि उसका शव कभी मिला ही नहीं, जो इस अटकल को बल देता है कि इस नाजी नेता ने अपनी मौत का नाटक किया और पकड़े जाने से बच गया।