महिला उत्पीड़न के विरोध में कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च

FEATURED ताज़ा खबर मध्य प्रदेश साहित्य

लखनऊ 12 नवम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में बढ़ रहे महिलाओं के प्रति हिंसा और मासूम बच्चियों के साथ हो रहे बलात्कार के विरोध में महिला कांग्रेस ने सोमवार को कैंडल मार्च निकाल कर विरोध आक्रोश जताया।
महिला कांग्रेस में मध्य जोन की अध्यक्ष श्रीमती ममता चौधरी के नेतृत्व में सैंकड़ों की संख्या में महिलाओं ने राजभवन से गांधी प्रतिमा(जीपीओ पार्क) तक कैण्डिल मार्च निकालकर विरोध व्यक्त किया।
श्रीमती चौधरी ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था बद से बदतर हो गयी है। महिलाएं आज सुरक्षित नहीं हैं। प्रदेश में भर में महिलाओं के साथ बलात्कार एवं हत्या की घटनाएं रोजाना बढ़ रही हैं। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जिस प्रकार महिलाओं के साथ घटनाएं हो रही हैं वह प्रदेश की लचर कानून व्यवस्था को दर्शाती है। महिलाओं के सम्मान में-भाजपा मैदान में, का नारा देने वाली योगी सरकार का यह नारा सिर्फ जुमला साबित हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *