अपराह्न एक बजे होगा अनंत कुमार का अंतिम संस्कार

FEATURED ताज़ा खबर साहित्य

बेंगलुरु 13 नवंबर (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार का अंतिम संस्कार यहां के चामराजापेट श्मशान घाट पर आज अपराह्न एक बजे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।
श्री कुमार के पार्थिव शरीर को पार्टी कार्यकर्ताओं के अंतिम दर्शन के लिए बसावगुडी स्थित उनके निवास से राज्य के पार्टी कार्यालय लाया जाएगा। इसके बाद उनके पार्थिक शरीर को नेशनल कॉलेज ग्राउंड ले जाया जाएगा। यहां आम जनता श्री कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित करेगी।
श्री कुमार के अंतिम संस्कार में उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन तथा केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह समेत विभिन्न दलों के नेताओं के शामिल होने की संभावना है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार रात अपने सहयोगी को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके परिजनों को ढांढस बंधाया।
संतोष, दिनेश
वार्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *