मुरारी बना जुआरी

Uncategorized

शो ‘जीजाजी छत पर हैं’ शो दिवाली स्‍पेशल ट्रैक के साथ अपने दर्शकों को हैरान करने के लिये तैयार है, जहां मुरारी को जुए की लत लग जाती है और उसके पास जितनी भी कीमती चीजें होती हैं वह सब हार जाता है।
दिवाली के आने से पूरा चांदनी चौक त्‍योहार के रंग में डूबा हुआ है। इस पूरे जश्‍न के बीच में मुरारी सोसायटी में लोगों के साथ पत्‍ते खेलने में मशगूल है। इससे उसे जुए की लत लग जाती है। जैसे ही इलायची को मुरारी की इस लत के बारे में पता चलता है वह मुरारी को इससे बाहर निकालने की योजना बनाती है। वह पंचम सहित परिवार के बाकी लोगों की मदद से मुरारी के साथ एक मजाक करती है ताकि उसे इस बात का अहसास हो सके कि जुए की उसे क्‍या कीमत चुकानी पड़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *