आदित्य बिड़ला सन लाइफ इंश्योरेंस ने किया उच्च रिटर्न का वादा

FEATURED ताज़ा खबर मध्य प्रदेश साहित्य

मुंबई, । आदित्य बिड़ला कैपिटल लिमिटेड (एबीसीएल) की जीवन बीमा शाखा, एक महत्वपूर्ण गैर-बैंक वित्तीय सेवा कंपनी आदित्य बिड़ला सन लाइफ इंश्योरेंस (एबीएसएलआई), अपने प्लान एबीएसएलआई माइल स्टोन प्लान पर उच्च गारंटीकृत रिटर्न का भरोसा दे रही है। ग्राहक इस योजना को चुनकर उच्च रिटर्न प्राप्त कर पाएंगे। यह प्लान अब बढ़ी हुई गारंटी के साथ आ रहा है, यही नहीं, साल दर साल कॉर्पस में बढ़ावा और मृत्यु के खिलाफ सुरक्षा भी इसके दूसरे पहलू हैं।
एबीएसएलआई गारंटेड माइलस्टोन स्कीम का लक्ष्य अस्थिरता और अप्रत्याशित आर्थिक परिदृश्य के मुकाबले किसी के महत्वपूर्ण जीवन लक्ष्यों की रक्षा करना है। यह योजना मृत्यु और परिपक्वता पर पूरी तरह से गारंटीकृत रिटर्न प्रदान करती है । इस बदलाव के बारे में बात करते हुए हुए आदित्य बिड़ला सन लाइफ इंश्योरेंस के एमडी और सीईओ व आदित्य बिड़ला कैपिटल के सीई पंकज राजदान ने कहा, ‘कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें, रुपये में गिरावट और जीवन की अनिश्चितता में वृद्धि के दौर में यह बहुत महत्वपूर्ण है कि जीवन लक्ष्यों और जिम्मेदारियों की योजना बनाते समय हमारे पास निशिं्चतता वाले उत्पादों का उचित हिस्सा हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *