सचिन श्रॉफ निभायेंगे कृष्ण की भूमिका

FEATURED लाइफ़स्टाइल

‘बाल कृष्‍ण’ में कृष्‍ण की भूमिका निभाने के बाद सचिन श्रॉफ ‘कर्णसंगिनी’ में एक बार फिर कृष्‍ण की भूमिका निभायेंगे। एक ही किरदार दोबारा निभाने के बारे में बताते हुए, इस अभिनेता ने बताया, ‘’मैं खुद को खुशकिस्‍मत मानता हूं; मुझे ऐसा लगता है कि खुद भगवान कृष्‍ण या उनसे जुड़े किसी ने मुझे उनकी भूमिका निभाने के लिये चुना है। मैं यह नहीं बता सकता कि आजकल हम परदे पर जिस तरह के कृष्‍ण को देखते हैं उनसे यह कितना अलग है, क्‍योंकि अभी तक मैंने इसकी शूटिंग शुरू नहीं की है।‘’
तीन बार लगातार मायथोलॉजिकल किरदार निभाने वाले सचिन श्रॉफ को एक ही जोनर में लगातार काम करने से कोई परहेज नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *