इन्दौर | निगम परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में संस्था जी के जी द्वारा सफाई कर्मचारियों को दो-दो हजार रुपए की नगद राशि प्रदान करने के साथ इंदौर नगर निगम कमिश्नर और महापौर से मांग की गई है कि दीपावली महापर्व को ध्यान में रखते हुए 31 तारीख दीपावली के पहले नगर निगम सफाई कर्मचारियों को वेतन अवश्य देवें। कार्यक्रम में अध्यक्ष सूरज गौहर, नितेश टांक, श्याम अजय पाल, संतोष भाई गोसर, सीमा नरवले, हिमांशु यादव, महेश गौहर आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम में शहर की सभी वाल्मिकी बस्तियों में दीपावली के अवसर पर सर्वधर्म समभाव के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाने का निर्णय लिया गया।