:: पांच चरणों में सार्थक दीपावली अभियान चलाकर खुशियां बांटी ::
इन्दौर । विश्व ब्राह्मण समाज संघ ने बुधवार को लक्ष्मीबाई नगर अनाज मंडी परिसर में श्रमिक और जरूरतमंद परिवारों को नमकीन-मिठाई का वितरण किया। 225 से ज्यादा पैकेट मिठाई-नमकीन का वितरण किया। इसके अलावा 75 से ज्यादा बच्चों को बिस्किट और नए वस्त्र भेंट किए गए। जब लोगों को यह पैकेट मिले तो उनकी खुशियां देखती ही बनती थी।
विश्व ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. योगेंद्र महंत ने कहा सार्थक दीपावली अभियान का यह पांचवां चरण था। समाज संघ ने पिछले 10 दिनों में शहर के अलग-अलग क्षेत्रों, बस्तियों में जरूरतमंद परिवारों के साथ दीपावली की खुशियां बांटी। अभियान में अब तक 1250 से ज्यादा पैकेट मिठाई, नमकीन का वितरण किया गया। उन्होंने कहा नर सेवा ही नारायण सेवा है। किसी के चेहरे पर खुशी लाना, जरूरतमंदों के साथ खुशियां बांटना, उनकी व मदद करना यहीं जीवन की सार्थकता है। जैसी दीपावली हम मनाते है, वैसी ही दीपावली की खुशियां जरूरतमंद परिवारों के साथ बांटे। सार्थक दीपावली अभियान एक सराहनीय कदम है। इससे पहले आचार्य पं. रामचंद्र शर्मा वैदिक के सान्निध्य में आयोजित कार्यक्रम के अतिथि अग्रवाल समाज केंद्रीय समिति के अध्यक्ष राजेश बंसल, शिक्षाविद् गिरधर नागर, पार्षद पराग कौशल, गोविंदसिंह पंवार, विकास जिंदल थे। कार्यक्रम संयोजक पं. अनंत महंत ने कहा जरूरतमंद परिवार-श्रमिकों को मिठाई-नमकीन और बच्चों को बिस्किट के पैकेट दिए गए तो उनके चेहरे पर खुशियां देखने लायक थी। लक्ष्मीबाईनगर अनाज मंडी के अलावा एयरपोर्ट रोड, गांधीनगर और अन्य इलाकों के जरूरतमंद परिवारों को भी मिठाई का वितरण किया गया।