हाएरे रा – ससेक्स के ड्यूक एवं डचेस हुए न्यूजीलैंड से रवाना

FEATURED ताज़ा खबर मध्य प्रदेश

ससेक्स के ड्यूक एवं डचेस ने न्यूजीलैंड को ‘हाएरे रा’ कहा और स्थानीय लोगों के ‘इस स्वर्गनुमा धरती’ पर आनंद से रहने की कामना की।ड्यूक एवं डचेस ने रोटोरुआ के व्हकारेवारेवा के जंगलों में रेडवुड पेड़ों के बीच हाथ में हाथ डालकर टहलते हुए अपनी न्यूजीलैंड की यात्रा समाप्त की और जिन जगहों पर वो गए, वहां और वहां के लोगों पर अपनी एक अमिट छाप छोड़ दी।

इस विज़िट की मुख्य थीम संरक्षण थी और 90 घंटों से अधिक की यात्रा में यह युगल चार क्षेत्रों – वेलिंगटन, नेल्सन तस्मान, ऑकलैंड एवं रोटोरुआ में घूमते हुए 18 सभाओं में गया और अनेक किवी लोगों (एवं न्यूजीलैंड के सबसे नए किवी चिक) से मिला, उन्होंने प्राचीन मार्गों की यात्रा की और नेषनल पार्क में विचरण किया, स्वर्णिम रेत का आनंद लिया और खुद को माओरी संस्कृति में सराबोर कर दिया।

ऐसा प्रतीत होता था कि न्यूजीलैंड के अनुभव का इस षाही दंपत्ति पर बहुत गहरा प्रभाव पड़ा और प्रिंस हैरी अपनी पहली इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट करने से खुद को रोक न पाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *