जिले के 1103 बूथों पर आमजन ने सुनी पीएम मोदी की मन की बात*

जिलाध्यक्ष श्री सिकरवार ने कार्यकर्ताओं के साथ बूथ क्रमांक 152 पर सुनी मन की बात

गुना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ‘मन की बात’ के 119वें एपिसोड को संबोधित कर कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। पीएम मोदी ने इसरो की उपलब्धियों को गिनाया। इसके अलावा उन्होंने कहा कि महिला दिवस के दिन वह अपने सोशल मीडिया हैंडल प्रेरणास्रोत महिलाओं को समर्पित करेंगे। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विकास जैन नखराली ने बताया कि हर महीने की तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को सुबह 11 बजे अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात के जरिए देश वासियों को संबोधित किया। उक्त कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार की अध्यक्षता में जिले के सभी 1103 बूथों पर कार्यकर्ताओं द्वारा सुना गया। इसी के साथ ही केंट मंडल के बूथ क्रमांक 152 पर भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार ने कार्यकर्ताओं के साथ पीएम मोदी के 119वें संस्करण को सुना! मन की बात कार्यक्रम पश्चात जिला अध्यक्ष श्री सिकरवार ने बूथ अध्यक्ष गणेश प्रजापति का माल्यार्पण कर सम्मानित किया। इस अवसर पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विकास जैन नखराली, भाजपा नेता बारेलाल धाकड़, केंट मंडल अध्यक्ष राम कुमार शर्मा, पूर्व पार्षद रामबाबू राठौर, गोपाल कृष्ण खटीक, बल्लू प्रजापति, मन की बात प्रभारी देवेंद्र सोलंकी मनोज पंत सहित बूथ टोली ओर बहने उपस्थित रही। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने मन की बात में युवाओं और नारी शक्ति की बात की। उन्होंने महिला दिवस पर एक नई पहल का भी ऐलान किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारीशक्ति को लेकर कहा, अगले महीने 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है। यह दिन नारीशक्ति को नमन करने का अवसर होता है। देवी महात्म्य का उदाहरण देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, सभी विद्याएं देवी के ही विभन्न स्वरूपों की अभिव्यक्ति हैं। समस्त नारीशक्ति में भी उनका ही प्रतिरूप है। देश की मातृशक्ति ने स्वतंत्रता संग्राम और संविधान के निर्माण में भी बड़ी भूमिका निभाई है।
पीएम मोदी ने कहा, बहुत से खिलाड़ी खेलो इंडिया के देन हैं। आंध्र की ज्योति हों या अन्य कोई खिलाड़ी। सबने देश को नई उम्मीद दी है। यूपी के भाला फेंक खिलाड़ी सचिन यादव ने भी देशवासियों का दिल जीता। देहरादून में नेशनल गेम्स की ओपनिंग के दौरान एक मुद्दा उठाया है। यह विषय है मोटापा। एक फिट देश बनने के लिए हमें ओबेसिटी से निपटना ही होगा।
प्रधानमंत्री ने कहा, बच्चों में भी मोटापो की समस्या चार गुना बढ़ गई है। यह हमें सोचने पर मजबूर करता है। अधिक वजन या मोटापा कई तरह की परेशानियों और बीमारियों को भी जन्म देता है। हम सब मिलकर छोटे-छोटे प्रयासों से इस चुनौती से निपट सकते हैं। एक तरीका है कि खाने के तेल में 10 प्रतिशत की कमी करना। तय कर लीजिए कि हर महीने 10 फीसदी कम तेल उपयोग करेंगे। आप तय कर सकते हैं कि जो तेल खाने के लिए खरीदा जाता है उसे 10 फीसदी कम ही खरीदेंगे।