भाजपा महिला मोर्चा ने मनाया फाग उत्सव

इन्दौर | स्थानीय जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय पर भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने फाग उत्सव मना एक-दूसरे को गुलाल लगा फूलों से होली खेली। महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष शैलजा मिश्रा ने बताया कि महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाया एवं फूलों की होली भी खेली। कार्यक्रम में विधायक उषा ठाकुर ने कहा कि फाग उत्सव सामाजिक समरसता का महापर्व है। हमारे सारे पर्व सनातन को मजबूत करते हैं। हम पंचनिष्ठा को जीवन में आत्मसात करने का कार्य करें। आने वाली पीढ़ी मजबूत बने। हमारे बच्चे अच्छा आचरण कर भगवान राम और कृष्ण जैसे बनें। कार्यक्रम में भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा भी शामिल हुए। कार्यक्रम में रेखा जैन, सुनीता छजलानी, डॉ. रेनू जयसिंघानी, नर्मदा डोलेकर, पूजा बलानी, सारिका डाबरे को सामाजिक क्षेत्र में अच्छा कार्य करने के लिए सम्मानित भी किया गया।