प्यार के लिए  उम्र की सीमा नहीं 

हमारे समाज में शादी और रिश्तों को उम्र, पैसों और बरसों से चली आ रहीं परंपराओं से जोड़ा जाता है। लेकिन प्यार इन सब बातों को नहीं मानता।  शो ‘तुम से तुम तक’ यह अनु और आर्यवर्धन के अनोखे प्यार की कहानी है। अनु 19 साल की एक साधारण परिवार की लड़की है, जिसके बड़े सपने और मजबूत संस्कार हैं। दूसरी तरफ, आर्यवर्धन 46 साल के सफल बिज़नेसमैन हैं, जो अनुशासन और सादगी से अपनी ज़िंदगी जीते हैं। दोनों की उम्र, पैसे और जीवनशैली में बहुत फर्क है, लेकिन प्यार इन सब बातों को भूलकर उनके दिलों तक पहुंच जाता है।  शरद केलकर इस शो में आर्यवर्धन का किरदार निभा रहे हैं। वो एक बड़े बिजनेसमैन हैं, लेकिन उनके लिए रिश्ते और सच्चाई सबसे जरूरी है। दूसरी ओर, निहारिका चौकसे, अनु का किरदार निभा रही हैं। अनु एक खुशमिजाज लड़की है जो अपने परिवार से गहराई से जुड़ी है। वो प्यार को समझती है, लेकिन ज़िंदगी की जिम्मेदारियां भी जानती है।