मेंगो जत्रा आज से – महकेगा इंदौर हापुस आम की खुशबू से, 23 से अधिक आम उत्पादक लेंगे हिस्सा

इन्दौर | मराठी सोशल ग्रुप ट्र्स्ट का सालाना आयोजन मेंगो जत्रा का 12 वां संस्करण आज 09 मई से शुरु होगा। संस्था के सुधीर दांडेकर और राजेश शाह ने बताया कि विश्व प्रसिद्ध महाराष्ट्र के कोंकण के करीब 23 आम उत्पादक ओरिजिनल हापुस आम एवं कोंकण के अन्य उत्पाद सीधे ग्राहक को विक्रय करेंगे। मेंगो जत्रा 09 मई से 11 मई तक सुबह 09 से रात्रि 10 बजे तक ग्रामीण हाट बाजार, ढक्कन वाला कुआ, साउथ तुकोगंज पर आयोजित किया जाएगा।
आपने बताया कि मेंगो जत्रा का शुभारंभ महामंडलेश्वर श्री दादू महाराज, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रांत सह संपर्क प्रमुख श्री विनय पिंगळे, मराठी साहित्य अकादमी भोपाल म प्र के निर्देशक संतोष गोडबोले, और उद्यमी राकेश रत्नपारखे के विशेष आतिथ्य में किया जाएगा।
श्रीमती तृप्ति महाजन एवं सुमेधा बावकर ने बताया कि मराठी व्यंजनों के स्टाल के अलावा इंदौरी चाट चौपाटी का भी समावेश मैंगो जत्रा में किया गया है ताकि मैंगो जत्रा पूर्णतः पारिवारिक वीक एंड सेलिब्रेशन डेस्टिनेशन बन सके। मराठी व्यंजन जैसे साम्भर वड़ी, कोकम शर्बत, वडा पाव, गरम चकली, अनारसे, मैंगो मस्तानी, मिसळ पाव, खोपरा पेटिस, श्रीखंड पूरी, अप्पे, पुरण पोळी, दही वडा के अलावा इंदौरी चाट चौपाटी भी रहेगी।
संस्था के समीर देशकुलकर्णी ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नाम मात्र शुल्क पर हापुस आम मैंगो जत्रा में चखने हेतु उपलब्ध रहेगा।
दर्शन जागीरदार ने बताया कि मैंगो जत्रा परिसर में ही टू व्हीलर एवं फ़ॉर व्हीलर हेतु निःशुल्क भरपूर पार्किंग उपलब्ध है।