इन्दौर | जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत मोती बाबा गार्डन से पाटनीपुरा तक इन्दौर नगर निगम जोन क्रमांक 6 के वार्ड क्रमांक 25 की पार्षद सुनीता संतोष चोखंडे के नेतृत्व में रैली निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय रहवासियों ने रैली में शामिल होकर पानी बचाने का संदेश दिया। इस दौरान लोगों को रैन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की जानकारी भी दी गई। लोगों को समझाइश दी गई कि भूजल में लगातार हो रही कमी से बचाने के लिए बारिश का पानी का संरक्षण जरुरी है। इसके लिए रैन वाटर हार्वेस्टिंग बहुत जरूरी है। साथ ही लोगों को बारिश का पानी सहेजने के लिए संदेश दिया गया। रैली में नगर निगम जोन 6 के जोनल अधिकारी लोकेश शर्मा, सीएसआई मुकेश करोसिया, सहायक सीएसआई महेंद्र सिंह चौहान सहित टीम के अन्य सदस्य शामिल हुए।