इन्दौर स्वच्छता सर्वेक्षण में लगातार आठ बार नंबर वन रहकर देश दुनिया में नंबर वन शहर के रूप में पहचान बना चुके इन्दौर में हर स्वच्छता में नंबर वन रहने की वजह की झलक उस समय दिखाई दी जब शहर के मेयर अपनी टीम सदस्यों और निगम अधिकारियों के साथ वार्ड क्रमांक पांच के एक रहवासी क्षेत्र की बेकलेन में पहुंच वहां स्वच्छता देख वहीं पर पोहा पार्टी करने से खुद को रोक नहीं पाएं। महापौर पुष्यमित्र भार्गव के लिए एमआइसी सदस्य निरंजन सिंह चौहान और क्षेत्रीय लोगों ने इस स्वच्छ बेकलाइन मं पोहा पार्टी का आयोजन किया। इस दौरान महापौर ने वहां मौजूद बच्चों के साथ सेल्फी भी ली।

