:: गीता रामेश्वरम ट्रस्ट का आयोजन, वरिष्ठ और उभरती खेल प्रतिभाओं का होगा अभिनंदन ::
इंदौर । राष्ट्रीय खेल दिवस पर इंदौर की खेल प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर गीता रामेश्वरम ट्रस्ट द्वारा 29 अगस्त को 16 वरिष्ठ और उभरते खिलाड़ियों का सम्मान किया जाएगा। समारोह सुबह 10:30 बजे इंडियन कॉफी हाउस, रीगल चौराहा पर होगा।
ट्रस्ट अध्यक्ष विनोद सत्यनारायण पटेल एवं समाजसेवी मदन परमालिया ने बताया कि खेल क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले खिलाड़ियों के सम्मान के साथ युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना आयोजन का उद्देश्य है। वरिष्ठ खिलाड़ियों और उभरती प्रतिभाओं को एक मंच पर लाकर शहर में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है।
:: इन खिलाड़ियों का होगा सम्मान ::
सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों में आनंद यादव, नरेंद्र विल्सन, डॉ. रफीक खान, सरदार दर्शन सिंह, बद्री चौहान, कैलाश कौशल, के.सी. कपासिया, मनोहर लक्ष्मण, ओ.पी. संकत, अक्षत यादव, विवेक वर्मा, हर्षवर्धन कपूर, शैलेंद्र वर्मा, राजेश मकवाना, एस.पी. शर्मा और राकेश जोशी शामिल हैं।
:: सत्यनारायण पटेल होंगे मुख्य अतिथि ::
समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता सत्यनारायण पटेल होंगे। खजराना गणेश मंदिर के मुख्य पुजारी अशोक भट्ट कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।
आयोजकों ने शहर के खेल प्रेमियों, खेल संगठनों और नागरिकों से समारोह में शामिल होकर सम्मानित खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

