साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल मिर्जापुर: द मूवी की थिएटर रिलीज से पहले एक्सेल एंटरटेनमेंट और अमेज़न एमजीएम स्टूडियोज ने आज फिल्म के साउंडट्रैक एल्बम का पहला गाना ‘दो नंबरी’ रिलीज कर दिया है। इस गाने को हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री के बड़े नाम धांडा न्योलीवाला ने लिखा, कंपोज़ किया और अपनी आवाज दी है। दमदार एनर्जी से भरपूर यह ट्रैक उनके बहुप्रतीक्षित बॉलीवुड डेब्यू का भी आगाज़ है। साथ ही यह एक्सेल एंटरटेनमेंट के नए लॉन्च हुए म्यूजिक लेबल एक्सेल म्यूजिक का पहला रिलीज भी है।धांडा न्योलीवाला अपने चार्टबस्टर गानों, अलग अंदाज और दमदार स्टेज परफॉर्मेंस के लिए जाने जाते हैं। उनके करोड़ों फैंस हैं और उनके कई गाने वायरल हो चुके हैं।

