मुंबई में छात्रों के बीच पहुंचे जग्गू दा ..

मनोरंजन

खलनायक की जोड़ी के बाद फिर से एक साथ आये जैकी श्राफ  जग्गू दा और सुभाष घई  जब आईआईएम मुंबई पहुंचे तो वो पूरी मस्ती पर उतर आये .दोनों ने छात्रों के सवालों के खुलकर जवाब दिये और जग्गू दा तो मस्ती में आकर सीढ़ियों पर ही बैठ गये .. जग्गू दा ने फिल्मी स्टाइल में सलाह भी दे डाली भिडू दिल साफ रख बाकी सब हो जायेगा..आईआईएम मुंबई के छात्रों के सम्मेलन आवर्तन में शिरकत करने पहुंचे मशहूर डायरेक्टर सुभाष घई और उनके हीरो रहे जैकी श्राफ से कार्यक्रम के दौरान जब एक छात्र ने उनसे ईमानदारी से पूछा कि बिजनेस स्कूल के बाद जिंदगी में आगे बढ़ने का सबसे बड़ा मंत्र क्या है, तो जैकी और घई—दोनों ने एक ही बात पर जोर दिया कि अच्छा इंसान बनना ही करियर और जीवन की असली शुरुआत है।